Google Maps ने बताया टूटे पुल का रास्ता, गई व्यक्ति की जान, परिवार ने कंपनी पर किया केस

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (18:03 IST)
Google Maps अनजाने रास्तों पर राह बनाता है। हाल ही गूगल मैप्स (Google Maps) की एक बड़ी लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। गलत रास्ता बताने से व्यक्ति की कार पुल से गिर गई और उसकी जान चली गई। इसके बाद परिवार ने गूगल पर केस कर दिया। 
 
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में यह मामला सामने आया है। एक परिवार के सदस्य फिलिप पैक्सन की पिछले साल 30 सितंबर को गूगल मैप को फॉलो करने के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने गूगल पर केस कर दिया। 
 
पैक्सन GPS की मदद से एक अनजान रास्ते पर जा रहे थे। गूगल मैप ने उन्हें जिस पुल का रास्ता बताया वह टूटा हुआ था। इस लापरवाही में पैक्सन की कार पुल से 20 फुट नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने गूगल को पुल टूटने की जानकारी दी थी, लेकिन कंपनी ने उसे अपडेट नहीं किया और व्यक्ति की जान चली गई।  Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख