चांदी में 750 रुपए की तेजी, सोना भी चमका

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (16:34 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच औद्योगिक उठान बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 750 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सुस्त मांग के कारण सोना 15 रुपए की मामूली में 30,840 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।


विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट के बाद सोने में आज तेजी रही। गत दिवस बीच कारोबार में एक समय 1,211.08 डॉलर प्रति औंस के एक साल के निचले स्तर पर उतरने वाला सोना हाजिर शुक्रवार को 0.35 डॉलर की बढ़त में 1,223.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त के अमेरिकी सोना वायदे में गिरावट रही। यह 1.20 डॉलर टूटकर 1,222.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अभी सोने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और इसलिए इसमें पैसा नहीं लगा रहे हैं। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को वे अस्थाई मान रहे हैं जिससे सोने में तेजी नहीं आ पा रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की बढ़त में 15.37 डॉलर प्रति औंस बिकी। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी