भारत का मई में निर्यात 20.55 प्रतिशत बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर

बुधवार, 15 जून 2022 (14:28 IST)
नई दिल्ली। भारत का व्यापारिक निर्यात मई, 2022 में 20.55 प्रतिशत बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।
Koo App
आंकड़ों के मुताबिक मई, 2022 के दौरान आयात 62.83 प्रतिशत बढ़कर 63.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष (2022-23) के अप्रैल-मई माह के दौरान संचयी निर्यात लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 78.72 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। अप्रैल-मई 2022-23 में आयात 45.42 फीसदी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर हो गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी