दिल्ली कैपिटल्स की IPL और WPL टीमों के क्रिकेट संचालन का रोटेशन होगा

WD Sports Desk
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (17:27 IST)
Delhi Capitals IPL WPL :  आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की पुरूष और महिला टीमों के मालिकों जीएमआर समूह और जेएसडब्ल्यू समूह के बीच दो साल की रोटेशन नीति लागू की जाएगी।
 
जीएमआर समूह आईपीएल में अगले दो साल तक दिल्ली कैपिटल्स का संचालन करेगा जबकि जेएसडब्ल्यू महिला प्रीमियर लीग में यह भूमिका निभाएगा।
 
इसके बाद 2027 में जेएसडब्ल्यू पुरूष टीम का प्रबंधन देखेगा।

ALSO READ: ऋषभ पंत के आउट होने पर स्टेडियम में छाया सन्नाटा, गौतम-राहुल का रिएक्शन हुआ Viral
टीम के मालिकों ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह घोषणा की। विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘टीम के व्यावसायिक संचालन का जिम्मा दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन टीम पर होगा । नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ी को रिलीज करना या रिटेंशन जैसे फैसले दिल्ली कैपिटल्स बोर्ड लेगा जो दोनों समूहों के सीनियर नेतृत्व की सहमति से होंगे।’’
 
जीएमआर समूह (GMR Group) दिल्ली कैपिटल्स के संस्थापक में से है जबकि जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स (JSW Sports) के साथ 2018 में 50 . 50 साझेदारी की गई जब टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स रखा गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख