हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया तिहरा शतक, बने मुल्तान के सुल्तान

WD Sports Desk
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (15:23 IST)
ENGvsPAK हैरी ब्रूक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को रिकार्ड तिहरा शतक जड़ दिया है।34 साल में पहली बार इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। इसी के साथ वहटेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका छठवीं टेस्ट पारी में चौथा शतक है।

भोजनकाल के बाद हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 143.3 ओवर में सैम अयूब की गेंद पर चौका लगाकर ब्रूक ने अपना तिहरा शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के साथ ही उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए, ड्रेसिंग रूम में बैट उठाने के बाद अपनी दिवंगत दादी पॉलीन को सलाम किया। 147 वें ओवर तक हैरी ब्रूक अपनी नाबाद 317 रनों की पारी में 29 चौके और तीन छक्के लगाये है। उन्हें 148वें ओवर में सैम अयूब ने आउट किया।

इससे पहले हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक 239 गेंदों पर पूरा किया।इंग्लैंड ने 148वें ओवर में सात विकेट पर 823 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। क्रिस वोक्स (17) और बाइडन कार्स (दो) रन बनाकर नाबाद रहे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख