कप्तान के बदले कप्तान, रोहित शर्मा जा सकते हैं एक नई टीम में

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (13:19 IST)
IPL Trades, Hardik Pandya to Mumbai Indians : IPL शुरू होने में अभी 4 महीने बाकी हैं लेकिन अभी से यह चर्चा का विषय बनना शुरू हो गया है, IPL 2024 के लिए Trading Window 26 नवंबर को बंद हो जाएगी और रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी ट्रेडिंग हो सकती है। Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma गुजरात टाइटंस में शामिल हो सकते हैं और Gujrat Titans के कप्तान Hardik Pandya अपनी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौट सकते हैं।
<

 As per reports, Hardik pandya could be seen playing in other team rather than Gujrat Titans.

- Rohit Sharma might be drafted to Gujrat Titans in IPL 2024 !#IPL2024 | #IPL | #ICCRankings pic.twitter.com/BaZBLYhCEu

— Haroon (@Haroon_HMM) November 22, 2023 >एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी काफी संभावनाएं हैं कि ऐसा हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो यह IPL Fans, खासकर Mumbai Indians Fans के लिए सबसे बड़ी बात होगी, क्योंकि रोहित शर्मा एक दशक से अधिक समय से मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को IPL Title 5 बार जिताया है। वह 2011 में टीम में शामिल हुए और 2013 में उन्हें कप्तानी सौंपी और कप्तान के रूप में अपने पहले सीज़न में ही टीम के हार के सूखे को समाप्त किया।

जबकि Hardik Pandya मुंबई इंडियंस में 2015 में शामिल हुए थे और 4 मुंबई इंडियंस आईपीएल टाइटल का हिस्सा रहे हैं, उन्हें 2022 में IPL Mega Auction में रिलीज़ किया गया था और नई टीम Gujrat Titans ने उन्हें 15 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए अपनी कप्तानी की शुरुआत में गुजरात टाइटन्स को पहली बार आईपीएल जिताया।
 
जितनी ज़्यादा रोहित शर्मा की Fan Following है और जितने सफल वे उस टीम के लिए रहे हैं, मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को इतनी आसानी से जाने नहीं देगी और ऐसी भी सम्भावना हो सकती है कि उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Jofra Acher को Hardik Pandya के बदले Gujrat Titans में भेज दिया जाए। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख