5 साल पहले बच्चे जैसे लगते थे पृथ्वी शॉ अब झड़ चुके हैं बाल और आ गया है मोटापा

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (13:17 IST)
पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए। यह लिस्ट ए में उनका दूसरा दोहरा शतक है। यह उनका इस प्रारूप में कुल नौवां शतक है।

नॉर्थम्पटनशर की तरफ से अपना तीसरा मैच खेलते हुए पृथ्वी ने 81 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने केवल 129 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। उनके इस शतक की मदद से नॉर्थम्पटनशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 415 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पृथ्वी ने लिस्ट ए में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 227 रन था जो उन्होंने फरवरी 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से पुदुचेरी के खिलाफ बनाया था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख