The Ashes गेंद बदली तो खेल भावना पर आखिरी दिन फिर छिड़ी बहस

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (18:07 IST)
AUSvsENG द एशेज सीरीज विवादों की सीरीज रही है। जॉनी बेयरेस्टो के रन आउट के बाद इस सीरीज का रुख ही बदल गया था। ओली रॉबिनसन ने भी ख्वाजा को अपशब्द कहकर खासा विवाद खड़ा किया था। अब जब यह श्रृंखला अपने अंतिम पड़ाव पर है तो यह दिन भी विवाद से नहीं गुजरा।

दरअसल अंतिम दिन 249 रनों का बचाव कर रही इंग्लैंड को उस समय संजीवनी मिल गई जब अंपायरों ने गेंद बदली। पुरानी गेंद का आकार बदल गया था इस कारण यह फैसला लेना पड़ा। नई गेंद अपने नाम के अनुरुप काफी नई थी, यानि कि उससे स्विंग मिलने की ज्यादा संभावना थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख