138 रनों पर भारतीय पारी को समेटकर श्रीलंका ने दूसरा मैच 110 रनों से जीतकर कब्जाई सीरीज

WD Sports Desk
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (20:42 IST)
INDvsSL अविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) की शानदार पारियों के बाद दुनित वेल्लालगे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को
को 110 रन से हरा दिया है। इसकी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली हैं।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। 36वें ओवर में रियान पराग ने शतक की ओर बढ़ रहे अविष्का फर्नांडो (96) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान चरित असलंका (10) भी पराग का शिकार बने। सदीरा समराविक्रमा (शून्य) को सिराज ने पगबाधा किया। कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस (59) को आउट किया। जनित लियानगे (8), दुनित वेल्लालगे (2) रन बनाकर आउट हुये। कामिंडु मेंडिस (23) और महीश तीक्षणा (3) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से रियान पराग ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख