क्या चहल भी अलग होने वाले हैं धनाश्री से? सोशल मीडिया पर उड़ी खबर

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (13:15 IST)
भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। ऐसे खबरें सोशल मीडिया पर है।

चहल और धनश्री की साल 2020 में आठ अगस्त को सगाई हुई थी। चहल ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी-20 सीरीज खेलकर भारत लौटे थे और 22 दिसंबर को दोनों ही परिणय सूत्र में बंध गए थे। धनश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह एक मशहूर यू-ट्यूबर और डांसर भी हैं। उनके यू-ट्यूब पर चैनल पर भी करीब 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी करीब 19 लाख है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख