2-2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं मोदी और राहुल, जानिए किन सीटों पर है इनकी नजर

रविवार, 24 मार्च 2019 (10:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो-दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मोदी कर्नाटक की दक्षिण बेंगलुरु सीट से चुनाव लड़ सकते हैं जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ें।
 
दक्षिण बेंगलुरु सीट वर्ष 1991 से ही भाजपा का गढ़ रही है जबकि वायनाड को भी कांग्रेस की परंपरागत सीट माना जाता है। नरेंद्र मोदी को भाजपा ने वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव मैदान में हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी 2014 में वाराणसी और वडोदरा से चुनाव मैदान में उतरे थे और दोनों ही सीटों से चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट है। राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी