वेबदुनिया Exit Poll 2019 : मध्यप्रदेश में होगा भाजपा को नुकसान

विकास सिंह

रविवार, 19 मई 2019 (18:00 IST)
भोपाल। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 27 सीटें जीतने वाली भाजपा के लिए इस बार राह मुश्किल भरी है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा को राज्य में कई सीटों का नुकसान हो सकता है। मध्यप्रदेश के सभी 29 सीटों के लिए वेबदुनिया ने वरिष्ठ पत्रकारों की मदद से Exit Poll तैयार किया है।
 
इस पोल के मुताबिक भाजपा 15 सीटों पर मजबूत स्थिति में है, वहीं कांग्रेस का पलड़ा 8 सीटों पर भारी है। राज्य की 6 सीटों पर कांटे का मुकाबला है। इनमें कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह की सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं कि मध्यप्रदेश में क्या स्थिति बन सकती है...
 
भाजपा 15 सीटों पर मजबूत :  इन लोकसभा सीटों में बालाघाट, शहडोल, मंडला, जबलपुर, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद, मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, इंदौर, मंदसौर और उज्जैन हैं।
 
कांग्रेस 8 सीटों पर मजबूत : जिन सीटों पर कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा, उनमें छिंदवाड़ा, सतना, बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, झाबुआ-रतलाम और खरगोन।
 
6 सीटों पर कांटे का मुकाबला : सीधी, खजुराहो, भोपाल, ग्वालियर, खंडवा और धार सीटों पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। यहां पलड़ा किसी के पक्ष में भी झुक सकता है। 
 
1. पहला चरण : कुल 6 सीट
भाजपा (4 सीट) : बालाघाट, शहडोल, मंडला, जबलपुर 
कांग्रेस (1 सीट) : छिंदवाड़ा  
कांटे का मुकाबला (1 सीट) : सीधी
 
2. दूसरा चरण : कुल 7 सीट  
भाजपा  (4 सीट) : रीवा, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद  
कांग्रेस (2 सीट) : सतना, बैतूल
कांटे का मुकाबला : खजुराहो
 
3. तीसरा चरण : कुल 8 सीट
भाजपा (4 सीट) : मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर
कांग्रेस (2 सीट) : गुना, राजगढ़ 
कांटे का मुकाबला (2 सीट) : भोपाल, ग्वालियर
 
4. चौथा चरण : कुल 8 सीट
भाजपा (3 सीट) : इंदौर, मंदसौर, उज्जैन
कांग्रेस (3 सीट) : देवास, रतलाम, खरगोन 
कांटे की टक्कर (2 सीट) : खंडवा, धार

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी