विराट कोहली लोकसभा चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानिए क्या है वजह

रविवार, 28 अप्रैल 2019 (08:11 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। हालांकि उनकी पत्नी और फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा वोट डालने जरूर जाएंगी।
 
दरअसल, विराट के पास पहले दिल्ली का वोटर कार्ड था। लेकिन, वह अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। इस वजह से वह मुंबई में मतदान करना चाहते थे। हालांकि समय पर मुंबई में मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा सके। इस वजह से वह इस बार अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।
 
बताया जा रहा है कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड बनवाने की आखिरी तारीख 30 मार्च थी। कोहली ने ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने का प्रयास भी किया था। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 
उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई में अपना वोट डालेंगी। मुंबई में सोमवार, 29 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं, जिसमें विराट कोहली हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी