महिला ने राहुल गांधी को किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (16:10 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष एक्शन मोड में आ गए हैं। अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के वलसाड में सभा करने पहुंचे थे। वे यहां जन आक्रोश रैली को संबोधित करने यहां पहुंचे थे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कई महिलाएं माला लेकर राहुल गांधी की तरफ बढ़ने लगीं, तभी एक महिला ने राहुल का सिर पकड़कर झुकाया, उन्हें किस कर दिया। इस दौरान राहुल भी कुछ शरमा गए। राहुल को किस करने करने का यह वीडियो वायरल हो गया। 
 
2017 के विधानसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा है। राहुल जिले के लालडुंगरी गांव में 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करने पहुंचे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने धुआंधार प्रचार किया था। कांग्रेस को 182 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी।
 
लोकसभा 2014 में नहीं खुला कांग्रेस का खाता : गुजरात में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। तब बीजेपी ने यहां की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गुजरात से 11 सीटें मिली थीं। 
 

#WATCH A woman kisses Congress President Rahul Gandhi during a rally in Valsad, #Gujarat pic.twitter.com/RqIviTAvZ9

— ANI (@ANI) February 14, 2019
लालडुंगरी को लकी मानते हैं कांग्रेसी : कांग्रेस नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव का प्रचार गुजरात में लालडुंगरी से किए जाने पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है। राहुल से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी ने 1980, उनके पिता राजीव गांधी ने 1984 और उनकी मां सोनिया सांधी ने 2004 में चुनाव प्रचार की शुरुआत यहीं से की थी। इसके बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी।    (Video and Photo courtesy : ANI)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी