पाकिस्तानी व्यवसायी ने की मोदी की तारीफ, बताया पूरे दक्षिण एशिया के लिए अच्छा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (12:50 IST)
Lok Sabha Election 2024: पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी व्यवसायी ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन पर भारत के लोगों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी हैं।
 
पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी साजिद तरार ने 'पीटीआई' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि भविष्य में भारत की स्थिरता के लिए मोदी का नेतृत्व आवश्यक है, जो कई दलों को आने और संविधान को अस्थिर करने से रोकेगा। मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भारत के भविष्य की गारंटी है।

ALSO READ: नरेंद्र मोदी 3.0 कैबिनेट के संभावित चेहरे, गठबंधन के साथ जातिगत व सामाजिक संतुलन साधने की कवायद
 
पाकिस्तान के भारत के साथ रिश्ते बेहतर होंगे : उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने से पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि भारत के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। एक सवाल के जवाब में तरार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई बधाई संदेश नहीं आना निराशाजनक है।

ALSO READ: नेहरू के बाद मोदी तीसरा कार्यकाल पाने वाले पहले प्रधानमंत्री : जगदीप धनखड़
 
मोदी भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए अच्छे : उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए अच्छे हैं, बल्कि वे पाकिस्तान के लिए भी अच्छे हैं। उन पर इस्लाम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी होने के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार में वृद्धि होगी। मोदी एक अनुभवी नेता हैं जिन्होंने ब्रिक्स और जी-20 जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम किया है।

ALSO READ: नेहरू के बाद मोदी तीसरा कार्यकाल पाने वाले पहले प्रधानमंत्री : जगदीप धनखड़
 
चुनाव भारतीय लोकतंत्र की ताकत और लचीलेपन का प्रमाण : भारत में आम चुनावों के सफल समापन पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय लोकतंत्र की ताकत और लचीलेपन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती पर संदेह करने वालों को चुनावों ने चुप करा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत साबित हुआ है, यहां तक ​​कि अमेरिका से भी ज्यादा मजबूत।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख