क्या है Exit Poll का इशारा, नतीजों के लिए क्या है भाजपा और कांग्रेस की तैयारी

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (11:20 IST)
Exit Poll में मध्यप्रदेश, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। मिजोरम में त्रिंशुक सरकार का दावा किया जा रहा है। मोटे तौर पर भले ही एक्जिट पोल में तस्वीर स्पष्‍ट नजर आ रही है लेकिन इसमें भाजपा और कांग्रेस के लिए कई संकेत छिपे हैं। परदे के पीछे दोनों ही दल इसके हिसाब से ही तैयारी कर रहे हैं।

ALSO READ: Exit Poll : राजस्थान, MP में भाजपा और छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त
निर्दलीय होंगे निर्णायक? एक्जिट पोल की माने तो राजस्थान चुनाव में निर्दलीय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में दर्जनभर निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंच सकते हैं। ऐसे में दोनों ही दलों की नजरें ऐसी सीटों पर है जहां निर्दलीयों का पलड़ा भारी है। राज बदलेगा या रिवाज इस सवाल का जवाब तलाशने में निर्दलीयों की भूमिका भी अहम साबित हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश में चला लाड़ली बहना का दांव : मध्यप्रदेश में टुडेज चाणक्य, एक्सिस माय इंडिया और सीएनएक्स के एक्जिट पोल्स के नतीजे बता रहे हैं कि यहां शिवराज सरकार का लाड़ली बहना का दांव चल गया है। कहा जा रहा है लाड़ली बहनों ने केवल खुद भाजपा को वोट दिया बल्कि घर के पुरुषों को भी कमल के फूल पर वोट देने के लिए प्रेरित किया।
 
तेलंगाना में मजबूत हुई भाजपा : तमाम एक्जिट पोल्स में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। बीआरएस का हाल बेहाल है। हालांकि यह बात भी स्पष्‍ट है कि इस चुनाव में राज्य में भाजपा की स्थिति भी मजबूत होने जा रही है। कई एक्जिट पोल्स का दावा है कि इस बार विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्‍या डबल अंकों में पहुंच सकती है।
 
क्या कहते हैं छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल्स के नतीजे : छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल्स के नतीजे बता रहे हैं कि भूपेश बघेल पर राज्य की जनता का भरोसा कायम है। चुनाव से पहले ईडी की एंट्री से भी उन्हें इतना नुकसान नहीं हुआ कि सत्ता से हाथ धोना पड़े। बहरहाल पिछले बार की अपेक्षा इस बार भाजपा बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है।

मिजोरम में त्रिशुंक विधानसभा के आसार : मिजोरम में MNF, ZPM के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि यहां कांग्रेस और भाजपा की भूमिका भी अहम नजर आ रही है। बहरहाल एक्जिट पोल की माने तो यहां गठबंधन सरकार बनने जा रही है।

बहरहाल वास्तविक नतीजों के लिए सभी को 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार। काउंटिग के बाद चुनाव आयोग की घोषणा से साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस दल की सरकार बनने जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी