औद्योगिक विवाद श्रम न्यायालय को सौंपे

शुक्रवार, 13 मार्च 2009 (15:30 IST)
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के 16 औद्योगिक नियोजन से संबंधित प्रकरणों को, जो श्रमायुक्त को प्रेषित किए गए थे, जिला श्रम न्यायालय को सुनवाई के पश्चात अंतिम निराकरण हेतु श्रमायुक्त इंदौर में प्रेषित किए हैं।

श्रम न्यायालय के आरके गुप्ता ने बताया कि श्रमायुक्त ने जबलपुर, मण्डला, कटनी जिलों के नियोक्ताओं के विरुद्ध सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई पर श्रम न्यायालय जबलपुर द्वारा अंतिम निर्णय करने औद्योगिक विवाद के अंतर्गत यह आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इन प्रकरणों में 13 प्रकरण जबलपुर जिले के हैं, जिनमें सेवा नियोजक, वन मण्डलाधिकारी मण्डला, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी, नगर निगम कटनी, आदिवासी विकास विभाग तथा पापुलर ब्रेड फैक्टरी जबलपुर आदि नियोक्ताओं के विरुद्ध औद्योगिक विवाद के प्रकरण इस न्यायालय को सौंपे गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें