UPSC टॉपर जागृति अवस्थी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:19 IST)
भोपाल। यूपीएससी-2020 में महिला वर्ग में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली जागृति अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान जागृति के माता-पिता भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने जागृति और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल की जागृति ने यूपीएससी की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि जागृति की सही दिशा, समपर्ण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागृति का चयन इस बात का संदेश है कि यदि परिवार सहयोग दें और बच्चों को उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराए तो बच्चे असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश से यूपीएससी में चयनित प्रत्याशियों का 13 अक्टूबर को सम्मान किया जाएगा। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख