झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, कांतिलाल भूरिया जीते

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (16:12 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानु भूरिया को लगभग 27000 वोटों से हराया। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छिन ली है।
 
कांतिलाल भूरिया को पहले राउंड में 3802 वोट मिले जबकि भाजपा के भानु भूरिया को 4001 मत मिले। इस तरह भानु ने पहले राउंड में बढ़त बना ली। हालांकि कुछ ही देर में कांतिलाल भूरिया आगे निकल गए। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनी ली।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी। दोनों ने ही इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि झाबुआ की जनता ने कांग्रेस को उपचुनाव जीता कर भाजपा को करारा जवाब दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से इस्तीफा मांग रहे थे, अब नतीजे सामने आने पर उन्हें अपनी पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष राकेश सिंह से इस्तीफा मांगना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की झाबुआ सीट पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। यहां पर भाजपा के गुमान सिंह डामोर ने सांसद बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी