भिंड में बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में मची भगदड़, एक महिला श्रद्धालु की मौत, कई घायल

मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (21:50 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र स्थित दंदरौआ धाम में आज मंगलवार सुबह भारी भीड़ के बीच मुरैना निवासी एक महिला श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौ थाना क्षेत्र के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का सुबह दिव्य दरबार चल रहा था।
 
इसी दौरान मुरैना से एक महिला अपने परिवार के साथ यहां आई थी, जहां वे धीरेन्द्र शास्त्री से कुछ पूछना चाहती थी। इसी दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ के बीच फंस गई और दम घुटने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को शव दिया है।

Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी