अधिकारी ने बताया कि किशोर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह चोट के निशान थे और वह 60 प्रतिशत तक झुलस गया था। शुरू में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उंद्रे ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी रही जिसके बाद उसे ऐरोली में बर्न्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और वे घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं।(भाषा)