नवनीत राणा बोलीं, उखाड़कर फेंक दो औरंगजेब की कब्र, बढ़ीं अबू आजमी की मुश्किलें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 मार्च 2025 (11:39 IST)
Navneet Rana on Aurangzeb grave : अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार से विनती करूंगी कि जो कब्र औरंगाबाद में औरंगजेब की है, उसे उखाड़कर फेंक दीजिए। जिसे वह कब्र प्यारी हो, अपने घर में सजा ले। इधर औरंगजैब पर दिए बयान की वजह से अबू आजमी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। 
 
भाजपा नेता नवनीत ने कहा कि कल एक विधायक ने महाराष्ट्र में स्टेटमेंट दिया, औरंगजेब ने राजा होने के नाते बहुत अच्छी सेवा की, अच्छे से प्रशासन दिया, उनको याद दिलाना चाहती हूं जिस महाराष्ट्र में आप विधायक हैं, वहां के राजा, सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज थे। तुम्हारे बाप औरंगजेब ने हमारे संभाजी महाराज पर अत्याचार किया। हम लोगों ने तो इतिहास पढ़ा है लेकिन जिन्होंने नहीं पढ़ा, उन लोगों को थिएटर में जाकर छावा पिक्चर देखना चाहिए।
 
नवनीत ने कहा कि तुम्हारे बाप ने हमारे भगवान के साथ, संभाजी महाराज के साथ क्या किया था? मैं इतना ही बोलना चाहूंगी और महाराष्ट्र सरकार से विनती करूंगी कि औरंगाबाद का नाम जिस तरीके से बदलकर संभाजी के नाम पर रखा है, जल्द से जल्द जो कब्र औरंगाबाद में औरंगजेब की है, उसे उखाड़कर फेंक दीजिए। जिसे वह कब्र प्यारी हो, अपने घर में सजा ले।'
 
क्या बोले थे अबु आजमी? : अबू आजमी ने कहा था कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट की। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।
 
अबू आजमी ने ये भी कहा था कि औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश सोने की चिड़िया था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं।
 
सफाई में क्या बोले अबू आदमी : उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुषों के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। 
 
इस बात को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं कि यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है।
 
अबू आजमी को महंगा पड़ सकता है औरंगजेब पर बयान : MVA ने भी खोला सपा विधायक के खिलाफ मोर्चा। शरद पवार गुट ने अखिलेश यादव से की अबू आजमी पर कार्रवाई की मांग। आज विधानसभा से निलंबित हो सकते हैं अबू आजमी।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी