sad story about mother: ममता की पुकार

Webdunia
बकुला पारेख
 
 Heart Touching Short Story

 "आज 'Mother's Day' पर क्लब में विशेष कार्यक्रम है, चलोगे ना महेश"? उत्साहित होते हुए रेखा ने पति से बोला।
 
 और ''Mother's Day'' शब्द सुनते ही कानों में ममता की मीठी पुकार महेश के कानों में झनझना उठी-"मुन्ना चलो दूध पी लो मुन्ना तुम भीगो नहीं बीमार हो जाओगे... 
 
आंखों में आए आंसू को रोकते हुए विचार तंद्रा से जागृत हो महेश ने जवाब दिया "नहीं रेखा आज मेरी बेहद जरूरी मीटिंग है,तुम चली जाना"
 
और ठीक समय पर अपनी गाड़ी लेकर रेखा रवाना हो गई और महेश अपनी गाड़ी से "वृद्ध आश्रम" की ओर निकल पड़ा।

ALSO READ: मातृ दिवस पर मार्मिक लघुकथा : सबकी बीजी

ALSO READ: वामा साहित्य मंच ने मनाया मातृ दिवस, कविताओं और लघुकथा में बताई मां की महिमा

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख