गर्मियों में महाराष्ट्र में घूमने की 10 सुहानी जगहें

Maharashtra tourist places : वैसे तो हर साल 1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि भारत का एक प्रदेश महाराष्ट्र एक बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है। महाराष्‍ट्र में देखने के लिए कई प्राकृतिक और तीर्थ स्थानों के साथ ही कई ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है।

खासकर गर्मियों के मौसम में यहां देखने के लिए तो सैंकड़ों स्थल हैं परंतु आपके लिए हम लाएं हैं 10 ऐसे खास स्थान जहां जाकर आपको सुकून महसूस होगा।
 
1. माथेरान हिल स्टेशन । Matheran hill station : यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। इसे देश के सबसे छोटे हिल स्टेशन परंतु खूबसूरत हिल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। यहां देखने के लिए कई व्यू प्वाइंट, झीलें और पार्क हैं जिनमें मंकी प्वाइंट, लिटिल चॉक, चॉक पॉइण्ट, इको प्वाइंट, मनोरमा प्वाइंट, सनराइज और सनसेट प्वाइंट प्रमुख हैं। यहां झरने, झील और बादलों को देखने का मजा ही कुछ और है। बादलों से घिरे पहाड़ और पहाड़ों से गिरते झरनों को देखकर आप चकित रह जाएंगे। इन अद्भुत नजारों का आनंद अपने आप में ही बहुत रोमांच भरा है। राजयगढ़ में होने के कारण आप रायगढ़ का किला भी देख सकते हैं।
 
2. एलीफेंटा की गुफा । Elephanta's Cave : मुंबई के समुद्र में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित एक स्थल है, जो एलीफेंटा नाम से विश्वविख्यात है। कई हजार वर्षों पुरानी इन गुफाओं की संख्या 7 हैं जिनमें से सबसे महत्‍वपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा। यहां पहाड़ को काटकर बनाई गई इन सुंदर और रहस्यमय गुफाओं को देखना अद्भुत है। मुंबई घूमने के बाद मुंबई से स्टीमर या जहाज के द्वारा आप यहां पहुंच सकते हैं।
 
3. अजंता ऐलोरा की गुफाएं । ajanta leni ellora caves : महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित‍ अजंता-एलोरा की गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। 29 गुफाएं अजंता में तथा 34 गुफाएं एलोरा में हैं। अब इन गुफाओं को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा रहा है। ये गुफाएं 350 से 700 ईसा पश्चात के दौरान अस्तित्व में आईं।
 
4. नासिक । Nashik : यह महाराष्ट्र की धार्मिक और कुंभ नगरी है। गोदावरी के तट पर बसा यह नगर बहुत ही खुबसूरत है। इसी नगर के पास है 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर शिवलिंग, जहां पर काल सर्पदोष और पितृदोष से मुक्ति का अनुष्‍ठान होते हैं। दोनों ही जगहों पर घुमने लायक बहुत सारे स्थान हैं।
 
5. लोनावला हिल स्टेशन । Lonavala hill station : महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावला (लोणावळा) हिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है।
6. कोलाड । Kolad : कुंडलिका नदी के तट पर स्थित कोलाड यह मुंबई से 117 किमी दूर रायगढ़ जिले में स्थित है। यह स्थान व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। अपने झरने, हरी घास के मैदान और सह्याद्रिस की सुरम्य पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध कोलाड में राफ्टिंग, रैपलिंग और कयाकिंग के साथ ही कई साहसिक खेलों का मजा लिया जा सकता है।
 
7. ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान । Tadoba National Park : महाराष्ट्र में यूं तो कई जंगल है परंतु ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह भारत के मोस्ट टाइगर रिजर्व में से एक है, जहां पर सबसे ज्यादा अधिख शेर दिखाई देते हैं। यह जंगल चंद्रपुर जिले में स्थित है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है।
 
6. अलीबाग और तारकरली | Alibag and Tarkarli : अलीबाग महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बसा एक छोटा सा तटीय शहर है जिसे ‘मिनी-गोवा’ के नाम से भी जाना जाता है। अलीबाग मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप रेतीले समुद्र तट और कई मंदिर एवं किलों को देख सकते हो। तारकरली एक खूबसूरत समुद्र तटीय पर्यटन स्थल है, जहां 'स्कूबा डाइविंग' का मजा लिया जा सकता है। महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग जिले में स्थित यह अपने लंबे तट के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां नौकायन कर सकते हो, डॉल्फिन देख सकते हो, कायाकिंग, केले की नाव की सवाली, जेट स्कीइंग आदि कई साहसिक कार्य कर सकते हो। 
7. रत्नागिरी | Ratnagiri : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में समुद्र, जंगल, मंदिर, स्मारक, दुर्ग किला, हिल स्टेशन आदि सबकुछ है। रत्नागिरी जिला महाराष्ट्र के कोंकण डिवीजन का हिस्सा है। रत्नागिरी के पास चिपलून शहर ( Chiplun )  है, जो अपनी खूबसूरत झील के लिए प्रसिद्ध है। यहां सफेद रेत के समुद्री तटों का आनंद में उठाया जा सकता है। 
 
8. लोणार झील | Lonar Lake : महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित लोनार नामक जगह पर एक झील है जिसे लोणार सरोवर कहते हैं। यह झील लगभग 5 लाख 70 हजार वर्ष पुरानी है। इसकी गहराई करीब 150 मीटर बताई जाती है और इसका व्यास 1.2 किलोमीटर है। इस खूबसूरत झील को देखने के लिए देश दुनिया के लोग आते हैं क्योंकि यह एक उल्लापिंड के गिरने से बनी थी।
 
9. पंचगनी हिल स्टेशन | Panchgani hill station : महाराष्ट्र के खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है पंचगनी। एक ओर कल-कल प्रवाह करती कृष्णा नदी तो दूसरी ओर छायादार घने पेड़ों की कतार, कहीं से विशाल हरे मैदानों का आकर्षक नजारा तो कहीं बादलों की आंख-मिचौनी।  पंचगनी की एक और खासियत ये है कि यहां पर दुनियाभर में मशहूर और कई देशों की खास पहचान कहे जाने वाले घने छायादार पेड़ों की भरमार है जिनमें खासतौर पर फ्रांस के पाइन, बोस्टन के अंगूर, स्कॉटलैंड के प्लम और रत्नागिरि के प्रसिद्ध आम के बगीचे और घने पेड़ हैं।
 
10. मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है- गेटवे ऑफ इंडिया। यह दक्षिण-पश्चिम का वित्तीय व वाणिज्यिक केंद्र और अरब सागर में स्थित प्रमुख बंदरगाह है। मुंबई का नामकरण यहां की स्थानीय देवी मुंबा (मां पार्वती) के नाम पर किया है। यहां पर जूही, मरिन ड्राइव, चौपाटी, वरसोवा, हाजी अली, गेटवे ऑफ इंडिया, एलिफेंटा आदि जगह से समुद्र के दर्शन किए जा सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी