देश के 17 राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा, बूंदी दुनिया का सबसे गर्म शहर

बुधवार, 23 मई 2018 (13:30 IST)
नई दिल्ली। देश में गर्मी उबाल पर है। उत्तर और मध्य भारत में गर्म हवा की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को देश के 17 राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।
 
राजस्थान के बूंदी में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 22 मई को बूंदी दुनिया का दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यह मिस्त्र बहारिया के साथ दुनिया की सबसे गर्म जगह रही। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल पाकिस्तान और राजस्थान में पिछले दो दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं। राजस्थान से 30 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के कराची में भीषण लू के चलते तीन दिन में 65 लोगों की मौत हो गई। यहां पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। 

गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, देखें तस्वीरें...
 
मध्यप्रदेश में श्योपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के ही नौगांव (बुंदेलखंड), राजगढ़, शाजापुर और उमरिया में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के वर्धा में 45.8 डिग्री, उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी