500 rupee note : बाजार में 500 रुपए के नए नकली नोटों से हड़कंप मच गया है। यह नोट दिखने में बिल्कुल असली जैसा लगता है। रंग, बनावट, गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में बिल्कुल असली लगते हैं। ऐसे में उन्हें पहचानना आसान नहीं है। गृह मंत्रालय ने भी DRI, CBI, NIA, SEBI समेत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, इन नोटों में एक बारीक लेकिन अहम गलती है—'RESERVE BANK OF INDIA' में RESERVE की स्पेलिंग गलत है। असली नोट में E आता है, जबकि नकली में इसे गलती से A लिखा गया है।