किसानों के भारत बंद समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (07:50 IST)
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान, प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करेंगे। 8 दिसंबर को इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर... 

07:56 AM, 8th Dec
केंद्र के हालिया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के 13वें दिन मंगलवार को किसानों ने किया राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान। 20 राजनीतिक दलों के साथ ही कुछ मजदूर संघों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
ALSO READ: किसान आंदोलन पर कंगना ने कसा तंज, कविता के जरिए 'भारत बंद' पर कही बड़ी बात

07:55 AM, 8th Dec
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक कविता के जरिए किसान आंदोलन पर तंज कसा है। कंगना ट्विटर के जरिए किसान आंदोलन पर लगातार सवाल उठा रही है। इस बीच उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए कुछ टिप्पणियां कीं जो लोगों को नागवार गुजरी। इस महिला ने उन्हें करारा जवाब किया। कंगना की कविता पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ALSO READ: किसान आंदोलन पर कंगना ने कसा तंज, कविता के जरिए 'भारत बंद' पर कही बड़ी बात

07:54 AM, 8th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। आईएमसी 2020 का आयोजन भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल समावेश’ और ‘निरंतर विकास, उद्यम तथा अन्वेषण’ को बढ़ावा देना है। 
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' का उद्घाटन

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी