LIVE: अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (09:28 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आज संगम पर करीब 2 करोड़ लोगों के स्नान की संभावना है। पल पल की जानकारी... 


09:27 AM, 12th Feb
अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ पीजीआई में थे भर्ती।

08:59 AM, 12th Feb
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

07:27 AM, 12th Feb
-माघी पूर्णिमा स्नान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर। 
-प्रयागराज और महाकुंभ मेला क्षेत्र पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित। सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी। 
-'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया। 

07:19 AM, 12th Feb
सुबह 7 बजे तक करीब 92 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.5 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान। सुबह 7 बजे तक करीब 73 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.25 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी