इस बीच जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी औरगंजेब को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनवर ने कहा कि औरंगजेब अच्छा राजा था, उसने मंदिर नहीं तोड़े। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की अलग-अलग राय है। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब अच्छा शासक था, वह उतना क्रूर नहीं था, जितना उसे बताया जाता है।
क्या कहा था अबू आजमी ने : अबू आजमी ने कहा था कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्जिद बनाकर भेंट की। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।
शिवसेना सांसद ने दर्ज कराई थी FIR : शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आज़मी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है। म्हस्के ने आरोप लगाया कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अबू आजमी की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।