गुपकार पर अमित शाह के जाल में फंसी कांग्रेस, लिया यह फैसला

बुधवार, 18 नवंबर 2020 (13:34 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह के गुपकार गठबंधन (Gupkar Alliance) को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस ने इस गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। 
 
कांग्रेस ने अपने अधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि पार्टी 'गुपकार गठबंधन' का हिस्सा नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश, केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों के साथ है। कांग्रेस पार्टी देशवासियों के अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है, आगे भी लड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने तिरंगे का अपमान, आर्टिकल 370 की बहाली, विदेशी ताकतों के दखल जैसे मामलों को लेकर 'गुपकार गैंग' करार दिया था। साथ ही कांग्रेस से भी स्टैंड क्लिअर करने को कहा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी