issue of old vehicles in Delhi: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मांग की कि भाजपा नीत दिल्ली सरकार लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए 1 सप्ताह के भीतर पुराने वाहनों पर कानून बनाए। साथ ही, पार्टी ने इस मामले में सरकार को समर्थन का आश्वासन दिया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में डीजल के 10 साल पुराने वाहनों और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहनों पर रोक लगा दी थी।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं और बुजुर्गों का क्या होगा, यह सोचे बिना ही वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया। जब दिल्लीवासियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लोगों को धोखा देना शुरू कर दिया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने सीएक्यूएम को पत्र लिखकर ईंधन प्रतिबंध को निलंबित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि चाहे अध्यादेश के माध्यम से हो या विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर, भाजपा को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। हम उनका समर्थन करेंगे। यदि वे अध्यादेश के माध्यम से ऐसा करना चाहते हैं तो हम तैयार हैं। यदि दिल्ली सरकार के पास यह अधिकार नहीं है तो केंद्र संसद सत्र बुलाकर ऐसा कर सकता है।