Atishi on mahila diwas : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला दिवस पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा। ALSO READ: महिला दिवस पर PM मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महिलाओं के महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला दिवस कार्यक्रम में योजना की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।
किन महिलाओं को मिलेगा फायदा : बताया जा रहा है कि दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।