CAB : बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की भारत की यात्रा

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (16:06 IST)
बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। उनकी यह यात्रा नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) के पारित होने से उत्पन्न स्थिति के चलते रद्द हुई है।
 
विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई पहले जानकारी के अनुसार मोमेन को गुरुवार शाम 5.20 पर भारत आना था। उनकी यह यात्रा 3 दिनों के लिए थी।
 
नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया। इससे पहले विधेयक को लोकसभा में भी पास हो गया था। इसको लेकर असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
 
बिल पारित होने के बाद से ही असम में हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं और अनिश्चितकालीन कर्फ्यू तथा इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सैकड़ों यात्री गुवाहाटी हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें