हड़ताल से बढ़ेगी आम आदमी की परेशानी, क्यों हड़ताल पर है बैंककर्मी

बुधवार, 30 मई 2018 (12:22 IST)
नई दिल्ली। बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हुई। हड़ताल की वजह से बैंकों में दो दिन काम नहीं होगा। 30 और 31 मई की हड़ताल से इस महीने की सैलरी पर असर पड़ सकता है। हड़ताल की वजह से एटीएम ट्रांजैक्शन भी प्रभावित हो सकता है।
 
ALSO READ: आज से हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, दो दिन काम ठप, एटीएम हो सकते हैं खाली

बैंक कर्मचारी संघों के महासंघ यूएफबीयू ने 30 और 31 मई 2018 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन (एनओबीडब्ल्यू) के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और विदेशी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी सभी दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल में भाग लेंगे। जानिए क्यों हड़ताल पर है बैंक कर्मी... 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी