ममता बनर्जी ने किया राष्‍ट्रगान का अपमान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (09:09 IST)
मुंबई। भाजपा के एक नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सीएम बनर्जी ने मुंबई यात्रा के दौरान बैठकर राष्ट्रगान गाया।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, मुंबई भाजपा के एक नेता ने सीएम बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से बैठकर गाने और ‘4 या 5 छंदों के बाद रुक जाने का आरोप लगाया।
 
बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बनर्जी ने राष्ट्रगान पूरा नहीं किया और बीच में ही बैठ गई थीं। इस कॉन्फ्रेंस के कुछ मिनटों बाद ही कई राजनेताओं ने सीएम के इस बर्ताव का विरोध किया था।
 

A leader of Mumbai BJP filed police complaint against West Bengal CM Mamata Banerjee for "showing utter disrespect to national anthem" by allegedly singing it while in sitting position & then "abruptly stopping after 4 or 5 verses", during her visit to the city on Wednesday pic.twitter.com/5KqbJ8lC55

— ANI (@ANI) December 2, 2021
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘हमारा राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान का एक ताकतवर प्रदर्शन है। सार्वजनिक पद धारण करने वाले कम से कम इतना कर सकते है कि वे इसका अपमान न करें…’

Our national anthem is one of the most powerful manifestation of our national identity. The least people holding public office can do is not demean it.

Here is a mutilated version of our national anthem sung by Bengal CM. Is India’s opposition so bereft of pride and patriotism? pic.twitter.com/wrwCAHJjkG

— Amit Malviya (@amitmalviya) December 1, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी