congress new address : बदला कांग्रेस के दफ्तर का पता आज से बदल गया है। अब 24 अकबर रोड नहीं 9, कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन पार्टी का नया ठिकाना होगा। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंदिरा भवन के नाम से तैयार यह इमारत 6 मंजिला है। 80 हजार वर्गफीट में 252 करोड़ की लागत से बना कांग्रेस का भव्य दफ्तर भाजपा मुख्यालय के पास ही स्थित है। इस इमारत में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठन जैसे- महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के भी दफ्तर होंगे।
बताया जा रहा है कि पार्टी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से नए भवन को तैयार किया गया है। इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक जरूरतों के मुताबिक आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
<
Congress flag has been taken down for the last time at AICC 24 Akbar road as office is shifting to new building at 9A, Kotla Road.
— Venisha G Kiba (@KibaVenisha) January 14, 2025
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
15 साल पहले तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस इमारत की आधारशिला दिसंबर 2009 में रखी थी। इसे तैयार होने में लगभग 15 वर्षों का समय लगा। भले ही कांग्रेस का नया हेड क्वार्टर तैयार हो गया हो, लेकिन पार्टी अपना पुराना ऑफिस नहीं छोड़ेगी। इसे हाई प्रोफाइल मीटिंग के लिए रखा जाएगा।
गौरतलब है कि 24 अकबर रोड में लगभग 47 साल तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा। यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मनमोहन सिंह का कार्यकाल का साक्षी रहा है।