ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के निशाने पर हैं। असम CM ने कांग्रेस नेता की पत्नी पर पाकिस्तान के साथ लिंक का आरोप लगाया था। उन्होंने गौरव गोगोई से पूछा था कि वे देश को बताएं कि उनकी पत्नी पाकिस्तान क्यों गई थी। असम के मुख्यमंत्री ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर ISI से लिंक होने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब गौरव गोगोई ने सारे सवालों का जवाब दिया है।
क्या कहा था मुख्यमंत्री सरमा ने
मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने माना है कि एलिजाबेथ वास्तव में पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। हालांकि इन आरोपों को कांग्रेस सांसद ने बेबुनियाद कहा था।