खड़गे या थरूर, कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? काउंटिंग से होगा फैसला

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (07:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस को आज नया कांग्रेस अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली मतगणना में साफ हो जाएगा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से पार्टी की कमान कौन संभालेगा।
 
पार्टी मुख्यालय में होने वाली मतगणना के परिणाम दोपहर 3 से 4 बजे तक आने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकांश डेलिगेट का समर्थन प्राप्त है और वे आसानी से यह चुनाव जीत जाएंगे। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोट 17 अक्टूबर को डाले गए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत करीब 9500 डेलीगेट ने मतदान किया था।
 
नया अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगा। वे 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 
 
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। 24 साल बाद कांग्रेस को आज पहला गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी