Petrol Diesel Prices : कच्‍चा तेल फिर हुआ 2 डॉलर महंगा, चेक करें कि आपके शहर में क्या हैं ईधन के भाव

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (09:09 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है और इस सप्‍ताह पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर के ऊपर गया है। इस दौरान सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव में कई राज्‍यों में गिरावट दिख रही है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बढ़े हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76  रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.47 और डीजल 94.25 और जयपुर में पेट्रोल 108.32 और डीजल 93.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
ऐसे भी पता कर सकते हैं भाव : पेट्रोल डीजल का रोज का भाव आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑइल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं, वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी