Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल का भाव एक साल के निचले स्‍तर पर, जानिए महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (12:19 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से इसके भाव 1 साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गए हैं। इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज शुक्रवार को जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा है। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में करीब 3 डॉलर की गिरावट दिख रही है और ब्रेंट क्रूड का भाव 76 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड आज शुक्रवार सुबह 2 डॉलर से ज्‍यादा टूटकर 76.15 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह ब्रेंट क्रूड का 1 साल का निचला स्‍तर है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज शुक्रवार करीब 3 डॉलर की गिरावट के साथ 72.03 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.85 और डीजल 89.73, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी