Cyclone Fani : ओडिशा में फानी चक्रवात से 12 लोगों की मौत

शनिवार, 4 मई 2019 (14:10 IST)
नई दिल्ली। शुक्रवार को ओडिशा में भीषण तबाही मचाने के बाद देर रात चक्रवाती तूफान फेनी ने पश्चिम बंगाल में दस्तक दी। फेनी तूफान पश्चिम बंगाल के खड़गपुर इलाके को पार कर उत्तर-पूर्व दिशा में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। फानी से जुड़ी हर जानकारी... 

- ओडिशा में ‘फोनी’ चक्रवात से 12 लोगों की गई जान, राहत कार्य जारी। 
- तूफान के दस्तक देने के एक दिन बाद शनिवार को राज्य के लगभग 10,000 गांवों और शहरी क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया। 
- तूफान के कमजोर पड़ने और पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से पहले इसकी चपेट में आये कस्बों और गांवों में बहुत से घरों की छतें उड़ गईं और कई घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा सीएम नवीन पटनायक से बात करके हालात की जानकारी ली है।
- पीएम मोदी सोमवार को ओडिशा जाएंगे और तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
- पश्चिम बंगाल के दीघा में फानी ने ढाया कहर, कई स्थानों से पेड़ गिरने की खबर। 
- कोलकाता में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी। 
- चक्रवात फानी खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल से टकराया। तूफान इस वक्त 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है।
- फानी के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर।
- चक्रवाती तूफान फेनी के चलते पश्चिम बंगाल तटीय राज्यों में में रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
- पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की छह टीमों को तैनात किया है। राहत सामग्री सभी जिलों में भेज दी गई है। 
- चक्रवात 'फानी' का असर कोलकाता, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी।
- यूपी के चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।
- सुपर साइक्लोन फानी से उड़ीसा में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 160 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।
- गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि ओडिशा के चार जिले कटक, खोरधा, भुवनेश्वर और पुरी तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें भारी नुकसान हुआ है।
- 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद 'फानी' अब तक सबसे खतरनाक चक्रवात।
- केंद्र सरकार ने 1 हजार करोड़ का एडवांस‍ रिलीफ फंड जारी किया।
- फानी ने भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचाया।
- बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भीतर और बाहर भी भारी तबाही हुई। 
- पुरी रेलवे स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचाया। रेलवे स्टेशन की मोटी चद्दर की शीट्‍स कागज की भांति उड़ गई। एक स्थान पर तो तूफान के जोर से बस उड़कर दूर जा गिरी।
- भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में फैनी के चलते अलर्ट जारी किया गया। यहां 25 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक 4 लाख लोगों को निचले इलाकों से निकाला जा चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी