दिल्ली में सियासी ड्रामा, AAP में शामिल होने के बाद 2 कांग्रेसी पार्षदों की घर वापसी

शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हुए एक सियासी ड्रामे में कांग्रेस के 2 नवनिर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन पार्षदों के साथ अल मेहदी भी शामिल थे। अल मेहदी ने भी कांग्रेस में वापसी करते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांग ली।
 
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए मेहदी ने कहा कि उन्होंने आप में शामिल होकर गलती की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी के वफादार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बड़ी गलती की। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और हाथ जोड़कर राहुल गांधी से माफी मांगता हूं।
 
मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद-सबीला बेगम तथा नाजिया खातून शुक्रवार को आप में शामिल हो गई थीं। सबीला ने वार्ड नंबर 243 मुस्तफाबाद से जीत दर्ज की थी जबकि खातून ने वार्ड नंबर 245 ब्रजपुरी से जीत हासिल की थी।
 

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी ने AAP का दामन थामा

अली मेहंदी के साथ कांग्रेस की दो नव निर्वाचित पार्षद

1. मुस्तफाबाद से सबिला बेगम
2. ब्रिजपुरी से नाज़िया खातून

AAP में शामिल

इसी के साथ MCD में AAP पार्षदों की संख्या 136 हुई, कांग्रेस- 7

BJP-104 बरकरार pic.twitter.com/22sYrg0aNG

— Sharad Sharma (@sharadsharma1) December 9, 2022
मेहदी तथा दो पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद मुस्तफाबाद के निवासियों ने प्रदर्शन किया था। सोशल मीडिया पर आए प्रदर्शनों के वीडियो में लोग मेहदी के खिलाफ नारे लगाते तथा उनका पुतला जलाते दिखे।
 
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि आप, पार्टी के कुछ अन्य पार्षदों को भी प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी