दिग्विजय का ट्वीट, लगता है तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं मोदी...

रविवार, 18 जुलाई 2021 (10:50 IST)
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मामले में आज फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा मोदी शाह व इमरान खान अफगानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं।

ALSO READ: तालिबान की ताकत ने बढ़ाई भारत की चिंता, विदेश नीति की भी होगी कड़ी परीक्षा...
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'आप इस खबर पर चुप क्यों हैं? क्या साहब से संदेश नहीं आया? भाजपा मोदी शाह सरकार तालिबान के साथ चर्चा कर रही है। इमरान खान साहब भी तालिबान पर मेहरबान हैं। लगता है भाजपा मोदी शाह व इमरान खान अफगानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं।'
 

मोदी भक्तों आप इस खबर पर चुप क्यों हैं? क्या साहब से संदेश नहीं आया? भाजपामोदीशाह सरकार तालीबान के साथ चर्चा कर रही है। इमरान खान साहब भी तालीबान पर मेहरबान हैं। लगता है भाजपामोदीशाह व इमरान खान अफ़ग़ानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ़ कर रहे हैं।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 18, 2021
एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने कहा कि आजकल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा।
 
कुछ समय पहले भी दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी