देश में 1597 लोगों पर है एक डॉक्‍टर

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (19:01 IST)
नई दिल्ली। देश में एलोपैथी चिकित्सा प्रणाली के कुल 10 लाख 41 हजार से ज्यादा डॉक्टर मौजूद हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को राज्यभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार, प्रति एक हजार लोगों पर एक डॉक्टर होना चाहिए।


उन्होंने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की सूचना के अनुसार, 30 सितंबर 2017 तक देश में कुल 10 लाख 41 हजार 395 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा अनुमान है कि सक्रिय सेवा के लिए वास्तविक रुप में करीब 80 प्रतिशत यानी लगभग आठ लाख 33 हजार डॉक्टर सेवा के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार, एक अरब 33 करोड़ की आबादी के हिसाब से 1597 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार, प्रति एक हजार लोगों पर एक डॉक्टर होना चाहिए। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी