ढाका से दुबई जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 396 यात्री थे सवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (11:15 IST)
Maharashtra news in hindi : ढाका से दुबई जा रहे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। 
 
नागपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार मध्यरात्रि को विमान का मार्ग बदल दिया गया और उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। 
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यात्रियों को बाद में कंपनी के दूसरे विमान से ले जाया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी