दिल्ली के पीरागढ़ी में फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके से ढही बिल्डिंग, कई लोग फंसे

गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (11:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उद्योग नगर में पीरागढ़ी की एक फैक्टरी में आग लग गई। खबरों के अनुसार आग तड़के 4 बजे लगी। इसके बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। खबरों के अनुसार, आग के बाद धमाके से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यह धमाका हुआ। प्रारंभिक खबरों के अनुसार कुल 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें 13 दमकलकर्मी बताए जा रहे हैं। मौके पर दमकल की 35 गाड़ियां हैं।

खबरों के अनुसार, आग बुझाते समय ही फैक्टरी में एक धमाका हुआ और बिल्डिंग ढह गई। इसमें कुछ लोगों के साथ कई दमकलकर्मी भी फंस गए हैं। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

खबरों के अनुसार फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी कितने हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पिछले वर्ष भी दिल्ली के औद्योगिक इलाकों में आग के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। (फोटो सौजन्‍य : एएनआई टि्वटर)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी