इलेक्ट्रिक स्कूटर में धमाका, 7 साल के बच्चे की मौत, चार्ज हो रहा था स्कूटर

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (10:25 IST)
पर्यावरण के लिहाज से बनाए गए इलेक्ट्रिक स्टूकरों में धमाके की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे ही एक स्कूटर की बैटरी में धमाका हो गया। जिससे 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना मुंबई के वसई इलाके की है। धमाके की चपेट में आने से बच्चे बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। हालांकि स्टूकर में ब्लास्ट की यह घटना 23 सितंबर की रात की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम दास नगर में स्थित अपने घर में सब्बीर अंसारी अपनी दादी के साथ हॉल में सो रहा था। बताया जा रहा है कि अंसारी के पिता ने सोने से पहले इलेक्ट्रिक स्टूकर को चार्जिंग के लिए लगाया था। लेकिन सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे बच्चे के पेरेंट्स की नींद खुल गई।

ब्लास्ट की चपेट में आने से पास में सो रहा अंसारी झुलस गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी दादी को इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं। स्कूटर की बैटरी को चार्ज में कब लगाया गया था, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। पीड़ित के परिवार वालों का दावा है कि तड़के 2:30 बजे चार्जिंग के लिए लगाया था। बता दें कि इसके पहले भी कुछ जगहों पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
Edited : By Navin Rangiyal 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी