हरियाणा के किसानों का धरना खत्म, सरकार ने मानी सूरजमुखी MSP पर खरीदने की मांग

मंगलवार, 13 जून 2023 (21:57 IST)
कुरुक्षेत्र। सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को यहां जिला प्रशासन से बातचीत के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने दी। सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य (MSP) की मांग पर राज्य सरकार की सहमति के फैसले के बाद किसानों ने जश्न मनाया। 
 
क्या बोले टिकैत : टिकैत ने कहा कि आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए। हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे। भारत सरकार की MSP को लेकर जो दर है वह देना होगा। 
 
कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को सूरजमुखी की फसल के उचित मूल्य का आश्वासन दिया गया है।
 
प्रदर्शनकारी किसानों ने इस मुद्दे पर एक महापंचायत आयोजित करने के बाद सोमवार दोपहर से पीपली के पास राजमार्ग (एनएच-44) को अवरुद्ध कर दिया था। यह राजमार्ग दिल्ली को चंडीगढ़ तथा कुछ अन्य मार्ग से जोड़ता है। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी