राजौरी में LOC पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

शनिवार, 21 नवंबर 2020 (11:47 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी