पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (12:57 IST)
पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह रणसिंह शेखावत का आज शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत हैं, जो कांग्रेस नेता हैं और अन्य रिश्तेदार आदि हैं।
 
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार शेखावत 12 फरवरी को पुणे में अपने घर के लॉन के बाहर सुबह के समय गिर गए थे और उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन बाद में उच्च रक्तचाप व गुर्दे की विफलता आदि सहित कई अन्य जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख